नया एक दौर
. मुश्किलों में फंसा जो पार क्या प़ा पायेगा ?
कंदराओं में जगत की नाम ही गम जाएगा ...
जो हैं कहते सेवक स्वयं को इस धरा के पुत्रों का ,
समय आने पर स्वयं सच सामने आ जाएगा ...
झंझावातों में लडखडाती एक नौका बावरी
कुछ दूर चलकर फिर संभालना उसको आ ही जाएगा ....
मंतव्य मेरा क्या समझेंगे बेसुध निद्राशील जन
जीवन है छोटा, कुछ पलों में गंतव्य आ ही जाएगा.....
शापित है संभव , दीर्घकाल से भव्य प्रेमात्मा प्रिये !
किन्तु कल्पित तरु जीवन मरू में उग ही जाएगा ...
वाचकों की वाणी, धरम के गीत सच्चे अब कहाँ?
धीरज धरम सेवा समर्पण यूँ मान्य न हो पायेगा ....
हिन्दू हैं हम , विश्वास है हमको होने का कल 'निशांत'
प्रयत्न करने पर नया एक दौर आ ही जाएगा....
No comments:
Post a Comment